उत्तर प्रदेश की जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल (JEECUP) ने UP जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम - पॉलिटेक्निक की डेट्स अनाउंस कर दी हैं। ये एग्जाम 16 से 22 मार्च के बीच होंगे। UP JEE पॉलिटेक्निक एग्जाम के लिए 8 जनवरी से 29 फरवरी के बीच एप्लिकेशन कर सकते हैं।
ऐसे करें एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन:
- JEECUP की ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- अपने नाम और जरूरी डिटेल्स भरने के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- ऑनलाइन एप्लिकेशन फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर एक कॉपी अपने पास रखें।
UP JEE एग्जाम के लिए जनरल और OBC कैंडिडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपए है जबकि SC और ST कैंडिडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपए है।
8 अप्रैल तक आएंगे रिजल्ट
कैंडिडेट्स एग्जाम के लिए ग्रुप A, ग्रुप B, ग्रुप e1, ग्रुप e2, ग्रुप L से K तक किसी भी ग्रेड के एग्जाम के लिए अप्लाय कर सकते हैं। JEECUP UPJEE 2024 के रिजल्ट 8 अप्रैल को डिक्लेयर होंगे। 15 अगस्त तक काउंसलिंग प्रोसेस भी पूरी हो जाएगी। एग्जाम क्लियर करने के बाद 10वीं या 12वीं पास कैंडिडेट्स इंजीनियरिंग की अलग-अलग ब्रांच में डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं।
ऑफिशियल वेबसाइट
ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन लिंक