जोबनेर | झोटवाड़ा क्षेत्र में जीवन रेखा कहे जाने वाले कालख बाँध में नदी से नदी जोड़ो अभियान के अंतर्गत बाड़ी नदी को यमुना नदी से जोड़कर कालख बांध में पानी लाने की मांग को लेकर रविवार को कालख बांध बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले विशाल जनसभा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जनसभा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी निभाई। जनसभा का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार का कालख बांध की ओर ध्यान आकर्षित करने का था। क्षेत्र में भयंकर तरीके से पानी की किल्लत है। कालख बांध में पानी लाने के लिए मतभेद भूल सभी राजनीतिक पार्टियों के लोग एक जाजम पर इकट्ठा हुए। सभी ने मिलकर एक स्वर में बात रखी है। टीम वंदे मातरम के संरक्षक दीनदयाल जाखड़ ने बड़ी घोषणा करते हुए मांग नहीं माने जाने तक नंगे पैर रहने का संकल्प लिया और कालख बांध भराव संघर्ष समिति को ₹10 करोड़ का सहयोग करने की भी घोषणा की।
भारत नव निर्माण पार्टी (BNNP) से जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल दें :- 850 5000 800
भारत नव निर्माण पार्टी (BNNP) की आधिकारिक वेबसाइट : भारत नव निर्माण