जयपुर। भारत नव निर्माण पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए राज्य भर में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी का मुख्य फोकस ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को जोड़ना है ताकि उनके दम पर राज्य को नए परिवेश में ढाल सके। इसकी शुरुआत नए बने जिले कोटपूतली से की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल जाखड़ बुधवार को कोटपूतली पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों ने रैली निकालकर क्षेत्र में पार्टी के कोटपूतली जिला अध्यक्ष दुर्गपाल सिंह शेखावत ने सरुंड माता मंदिर में दान कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत हुआ। बाजार में गाड़ियों के साथ रैली निकाली गई। बाजार में पदयात्रा रैली के जरिए आम जन में संवाद किया गया। दीनदयाल जाखड़ ने माता के दर्शन किए, बाद में उन्होंने कोटपुतली की जनता को संबोधित किया। इस मौके पर जाखड़ ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भारत नव निर्माण पार्टी आपकी पार्टी है और उनके सपनों को पूरा करने के लिए हम सबको पूरी निष्ठा और ताकत के साथ काम करना होगा। नई पार्टी होने के कारण कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ेगा। लेकिन हमारे संकल्प पूरी तरह से पारदर्शी आमजन के लिए और हम सब को उनके विश्वास पर खरा उतरना है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की जन समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहें और पर्यावरण शिक्षा जैसे मुद्दों पर अग्रणी भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, महासचिव अरविन्द राज जिला अध्यक्ष भगवान सिंह रामनिवास, सुनील कुमावत, सुभाष जी, हेमंत चौधरी, रमेश चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारत नव निर्माण पार्टी (BNNP) से जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल दें :- 850 5000 800
भारत नव निर्माण पार्टी (BNNP) की आधिकारिक वेबसाइट : भारत नव निर्माण