जयपुर। भारत नव निर्माण पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल जाखड़ ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में तीसरे मोर्चे को लेकर कार्य शुरू हो गया है और इसी तर्ज पर आज हिंदुस्तान जनता पार्टी ने भारत नव निर्माण पार्टी को समर्थन देते हुए साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। जाखड़ ने कहा कि राज्य में हमारी विचारधारा और सिद्धांतों से प्रभावित होकर कई राजनीतिक दलों ने हमारे साथ आने की बात कही है। इस समय राज्य की राजनीति में बड़ी खाई पड़ गई है। जिसको भरने के लिए भारत नव निर्माण पार्टी बड़े जोर-शोर से जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता बनाकर काम कर रही है। भारत नव निर्माण पार्टी स्वच्छ राजनीति का निर्माण कर युवाओं को राजनीति में ज्यादा भागीदारी देकर राज्य को विकास की श्रेणी में खड़ा करना चाहती है। आने वाले समय में राजस्थान की राजनीति को स्वच्छ करने के लिए हमारे विचारों और सिद्धांतों को मानने वाले राजनीतिक दलों के साथ मिलकर अच्छा राजनीतिक विकल्प देने का कार्य हम करेंगे जो दल हमारी विचारधारा को मानते हुए प्रदेश के विकास में हमारा सहयोग चाहेगा तो हम साथ काम करने का कार्य करेंगे। हमारी भारत नव निर्माण पार्टी के बैनर पर चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में प्रार्थना पत्र पूरे प्रदेश में से हमें दिए हैं, जिन पर हमारी कोर कमेटी विचार-विमर्श कर निर्णय लेगी। संगठन के लिए पार्टी के मोर्चा एवं जिलों के संगठन का गठन किया जा चुका है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजस्थान प्रदेश के लिए पार्टी की घोषणा पत्र जारी किया।
भारत नव निर्माण पार्टी (BNNP) से जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल दें :- 850 5000 800
भारत नव निर्माण पार्टी (BNNP) की आधिकारिक वेबसाइट : भारत नव निर्माण